Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

दिल्ली से जाएगी आपदा,विकास लाएगी भाजपा: धामी

  • दुष्यंत गौतम के समर्थन में किया रोड शो

  • आप सरकार पर जनता से धोखा करने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस बार दिल्ली से आपदा की सरकार जाएगी और भाजपा की सरकार आएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात करोल बाग क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के समर्थन में किए गए रोड शो के दौरान कहीं। दुष्यंत गौतम उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनके बेहद अच्छे संबंध है। सीएम धामी को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव के लिए जारी की गई अपनी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था। जिसके कारण निकाय चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद से वह दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। तथा हर रोज उनकी तीन से चार विधानसभा में जनसभाएं और रोड शो के कार्यक्रम हो रहे हैं।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है जिसके कारण नेताओं द्वारा तूफानी अंदाज में धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने आज करोल बाग क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के समर्थन में रोड शो के दौरान कहा कि आप का उदय हुआ तो था भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर लेकिन अब आप के नेता खुद भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके हैं। उनके पांच मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार—बार नहीं चढ़ती है अब जनता जान चुकी है कि आप का असली चेहरा क्या है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए थे उनके मोहल्ला क्लिनिको की बात हो या फिर हर गली हर मोहल्ले में शराब की अवैध बिक्री करने अथवा यमुना को साफ व स्वच्छ बनाने की, उन्होंने अपना कोई वायदा नहीं निभाया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है करोल बाग ही नहीं भाजपा इस बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने जा रही है और दिल्ली में इस बार कमल खिलना तय है। उन्होंने लोगों से दुष्यंत गौतम को भारी मतों से जिताने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top