Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में इन्फ्लूंजा के चार मरीज मिलने से हड़कंप

देहरादून : उत्तराखंड देहरादून में इन्फ्लूएंजा के चार मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. भारत में कोरोना के मामले एक्टिव होने से सर्दी जुकाम के मरीज़ों की कोविड जाँच कराई जा रही है, साथ ही इन्फ्लूएंजा के मामलों की भी जांच कराई जा रही है. इसी जांच के दौरान रविवार को चार मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद प्रदेश में इन मरीज़ों की कुल संख्या 10 हो गई है.

उत्तराखंड में आए एन्फ्लूएंजा का मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमे के हाथ-पैर फूल गए हैं. स्वास्थ्य विभाग इन मरीज़ों पर नजर रखे हैं. ये सभी मरीज़ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन मरीजों में एक मरीज इंद्रेश हॉस्पिटल, दूसरा कैलाश अस्पताल और दो मरीज दून अस्पताल में एडमिट है.

देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है. सरकार ने उन सभी मरीज़ों की जाँच के निर्देश दिए हैं, जिन्हें सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी शिकायतें हैं. रविवार को ऐसे ही 63 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें से चार मरीजों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं. इन सभी को एन्फ्लूएंजा डिटेक्ट हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन मरीज़ों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई उनमें से एक मरीज बुजुर्ग है, जबकि तीन वयस्क हैं. इन सभी का इलाज अस्पतालों में चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top