Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड

शहरों से लेकर सीमाओं तक सघन जांच

महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई

चारधाम यात्रा पर भी सघन सुरक्षा पहरा

देहरादून। भारतीय सेना द्वारा पहलगाम के आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी सरजमीं पर आतंकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलो के बाद बीती रात पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में 15 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत पाक के बीच टकराव अब और अधिक बढ़ गया है। जिसके मद्देनजर उत्तराखंड में भी हाईअलर्ट है क्योंकि राज्य की चीन और नेपाल के साथ सीमाएं जुड़ी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा मंत्रालय की बैठक के बाद इन सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहिया कराने की बात कही गई है। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य में एक तरफ जांच अभियान और अधिक तेज कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में आईएमए से लेकर डील और ओएनजीसी से लेकर आईएएस अकादमी मंसूरी और टिहरी बांध से लेकर सर्वे आफ इंडिया तथा एफआरआई जैसे तमाम ऐसी संस्थाएं और स्थान है जो सुरक्षा के मद्देनजर अहम है।
उत्तराखंड की 300 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को लेकर यह चुनौती और भी गंभीर हो जाती है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा जहां सीमाओं में कड़ी निगरानी और चौकसी बरतने के साथ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है वहीं अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल राज्य में 6000 से अधिक सुरक्षा कर्मी इस काम में लगे हैं तथा 1500 सीसीटीवी कैमरे तथा 15 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। इस काम में ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है। राज्य में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर भी सरकार द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की छुटिृयां रद्द कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top