Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

उत्तराखण्ड में गहरी खाई में कार गिरने से दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

देवप्रयाग। उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है। देवप्रयाग में मंगलवार देर शाम मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिक्षिका को बेस चिकित्सालय भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। जब उनकी कार पलेठी डोब्ल्यो के निकट हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।

हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45 वर्ष) और अनिता नेगी (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। वहीं, अनिता ममगांई (54 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वे ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं और उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया और घटना में मृतक शिक्षकों के परिवारों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया। पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग भी राहत कार्य में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top