Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्की की तैयारी

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, जो हाल ही में विधवा से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में फरार हैं, की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। दो पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन आरोपी का कोई ठोस पता नहीं चल पा रहा है।

1 सितंबर को, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा ने मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि मुकेश ने उसे कच्ची नौकरी को पक्का करने के नाम पर काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के 164 के बयान के आधार पर आरोप और भी गंभीर हो गए हैं, जिसमें मुकेश की बेटी पर भी बुरी नजर रखने का आरोप जोड़ा गया है। इस आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

मुकेश बोरा और उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही प्रयासों के बावजूद, आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस ने आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पहले दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने की तैयारी कर ली है।

बुधवार को पुलिस कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। यदि कोर्ट से अनुमति मिलती है, तो पुलिस मुकेश बोरा के घर पर नोटिस चस्पा करेगी और मुनादी कराएगी। इसके बाद भी यदि मुकेश बोरा सरेंडर नहीं करते या गिरफ्तार नहीं होते, तो उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top