Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

कल खुलेंगे यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट

  • हरिद्वार—ऋषिकेश से यात्री जत्थे रवान

देहरादून। इंतजार खत्म, लो हो गया चार धाम यात्रा का आगाज। भले ही अभी मां गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट कल खुलने हैं लेकिन चार धाम यात्रा का आगाज आज हरिद्वार और ऋषिकेश से यात्री जत्थों की रवानगी के साथ हो गया है।

चार धाम यात्रा के प्रारंभिक दौर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। बीते कल ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके वह यात्री जिन्हें प्रथम चरण में यात्रा का अवसर प्राप्त हुआ है उनके चार धाम रवानगी का क्रम आज शुरू हो गया है। हरिद्वार के माया देवी मंदिर से आज सुबह यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। इस समय ट्रांसपोर्टों यात्रियों तथा व्यवसायियों का उत्साह देखने लायक था। इसके साथ ही चार धाम यात्रा मार्गों पर रौनक देखी जा रही है।
कल अक्षय तृतीया के अवसर पर मां गंगोत्री के मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से आज उनकी उत्सव डोली उखीमठ से गाजे बाजे के साथ धाम की ओर रवाना हुई उत्सव डोली की रवानगी के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई मां गंगा के नाम के जयकारों से पहाड़ की वादियां गूंज झूठी। आज रात भ्ौरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद धाम पहुंच जाएगी तथा सुबह 10.30 बजे मां गंगोत्री मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ खोल दिए जाएंगे। मां यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल सुबह खोले जाएंगे। मंदिरों की फूलों से भव्य सजावट की गई है।
उधर बाबा केदार नाथ मंदिर के कपाट खोलने की तैयारियंा भी जोर—शोर से चल रही हैं। ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा की चल विग्रह डोली पहले पड़ाव फाटा से आज रवाना हो गई। केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खोले जाएंगे। धाम में इस समय धाम की सजावट का काम जोर—शोर से चल रहा है। अब तक 22 लाख के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं जिसमें 8 लाख के आसपास सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top