Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की बैठक में पत्रकारों के हितों एवं समस्याओं पर विस्तृत मंथन किया गया।

पत्रकारों पर हो रहे हमलों की तीखी निंदा, सुरक्षा के लिए समिति का गठन।

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की आज हुयी महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों के हितो॔ को लेकर व्यापक मन्थन किया गया।वहीं पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निन्दा की गयी। उज्जवल रेस्टोरेंट,में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने की।बैठक में संगठन का विस्तार, जिले का द्विवार्षिक चुनाव, पत्रकार हितों और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन का विस्तार मसूरी और विकासनगर में किया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का चुनाव 15 दिसंबर 2025 तक कराने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
बैठक में उत्तराखण्ड में लगातार पत्रकार उत्पीड़न और हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यूनियन ने पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि यह लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार है।

पत्रकार सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष सुरक्षा एवं सहायता समिति भी गठित की गई। जिसमें आईजेयू केराष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण महता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, जिलाक अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्विजेंद्र बहुगुणा, एस. पी. उनियाल, बलदेव भट्ट व जाहिद अली को शामिल किया गया है। यह भी फैसला लिया गया है कि यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सूचना महानिदेशक से पोर्टल के पंजीकरण को लेकर मुलाकात करेगा। यूनियन की और से प्रस्तावित वार्षिक स्मारिका के प्रकाशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत को उत्तराखण्ड सूचीबद्धता संचालन समिति में सदस्य नामित किए जाने पर जिला कार्यकारिणी की और से सम्मानित किया गया। बैठक मे प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय अधिवेशन मे लिये गये फैसलों से भी अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने स्मारिका प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर ने किया। इस मौके पर उमा शंकर प्रवीण महता, गिरीश पंत, ललित बलूनी, मौहम्मद शाहनजर, ज्योति भट्ट, राजेंद्र वर्मा, द्विजेंद्र बहुगुणा, एस.पी. उनियाल, बलदेव भट्ट, जाहिद अली, देवेंद्र प्रसाद चमोली, रक्षा शर्मा, आरिफ खान, विजय कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी तिवारी, अफरोज खान, किशन सिंह गुंसाई, सतीश पुंडीर, नवीन बधानी, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकराम अंसारी, मोहम्मद खालिद, समीना , वीरेंद्र दत्त गैरोला, दीपक कुमार गुप्ता व विरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top