Breaking News
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
बीआईएस केयर ऐप से उत्पादों की प्रमाणिकता की करें जांच
यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं धामी।
विधिविधान और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट
चारधाम यात्रा 2025: गंगोत्री धाम के कपाट खुले , सीएम ने किए दर्शन,पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई
चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी जिला प्रशासन
चारधाम यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

कल खुलेंगे यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट

  • हरिद्वार—ऋषिकेश से यात्री जत्थे रवान

देहरादून। इंतजार खत्म, लो हो गया चार धाम यात्रा का आगाज। भले ही अभी मां गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट कल खुलने हैं लेकिन चार धाम यात्रा का आगाज आज हरिद्वार और ऋषिकेश से यात्री जत्थों की रवानगी के साथ हो गया है।

चार धाम यात्रा के प्रारंभिक दौर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। बीते कल ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके वह यात्री जिन्हें प्रथम चरण में यात्रा का अवसर प्राप्त हुआ है उनके चार धाम रवानगी का क्रम आज शुरू हो गया है। हरिद्वार के माया देवी मंदिर से आज सुबह यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। इस समय ट्रांसपोर्टों यात्रियों तथा व्यवसायियों का उत्साह देखने लायक था। इसके साथ ही चार धाम यात्रा मार्गों पर रौनक देखी जा रही है।
कल अक्षय तृतीया के अवसर पर मां गंगोत्री के मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से आज उनकी उत्सव डोली उखीमठ से गाजे बाजे के साथ धाम की ओर रवाना हुई उत्सव डोली की रवानगी के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई मां गंगा के नाम के जयकारों से पहाड़ की वादियां गूंज झूठी। आज रात भ्ौरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद धाम पहुंच जाएगी तथा सुबह 10.30 बजे मां गंगोत्री मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ खोल दिए जाएंगे। मां यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल सुबह खोले जाएंगे। मंदिरों की फूलों से भव्य सजावट की गई है।
उधर बाबा केदार नाथ मंदिर के कपाट खोलने की तैयारियंा भी जोर—शोर से चल रही हैं। ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा की चल विग्रह डोली पहले पड़ाव फाटा से आज रवाना हो गई। केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खोले जाएंगे। धाम में इस समय धाम की सजावट का काम जोर—शोर से चल रहा है। अब तक 22 लाख के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं जिसमें 8 लाख के आसपास सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top