Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

देहरादून: एनएसएस विशेष शिविर का समापन, डॉ. अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान के लिए सम्मानित

देहरादून, 24 मार्च 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), डीबीएस (पीजी) कॉलेज द्वारा तपोवन आश्रम, नालापानी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबंधन समिति के सदस्य एवं यूथ रेड क्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि एनएसएस राष्ट्र सेवा का आधार है, जहां युवा छात्र-छात्राएं समाज की सेवा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक होता है, तभी राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना की।

समारोह के दौरान डॉ. अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के लिए “एनएसएस रक्तदान सेवा अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं सफल शिविर संचालन के लिए एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल कन्नौजिया और डॉ. बरखा कमल को “रेडक्रॉस बैज ऑफ ऑनर” प्रदान किया गया।

अतिथियों ने शिविर में प्रतिभाग करने वाली सभी स्वयंसेवी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही कृतिका देवली के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पूर्व कैंप कमांडर कनक उप्रेती ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे आग, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना आदि से बचाव के साथ-साथ रेस्क्यू तकनीक, रोप रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही रक्तदान, थैलेसीमिया, डेंगू, टीबी, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. पारितोष सिंह, डॉ. अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. देवेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग और लगभग 100 शिविरार्थी छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन कनिका उप्रेती और शिवानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीतल कन्नौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top