Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड में शीत लहर का अलर्ट, इस दिन पड़ेगी बर्फबारी

उत्तराखंड में शीत लहर का अलर्ट, इस दिन पड़ेगी बर्फबारी

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदलता रहता है तो वही, उत्तराखंड में मौसम फिलहाल किसी को भी राहत नहीं दे रहा। पहाड़ों में पाला और सूखी ठंड से लोग परेशान हैं, तो शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

शीतलहर से फिलहाल उत्तराखंड के 5 जिलों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने वाली। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में तो बहुत ही बुरा हाल है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो रही है। कोहरे की वजह से दोपहर बाद ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिल रही है लेकिन सुबह और शाम पाला गिरने से जबरदस्त ठंड बनी हुई है। आगे पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आज यानी मंगलवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ ही देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथाैरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Back To Top