Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

“दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु 28 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष शिविर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों के लिए 28 से शिविर का आयोजन किया जायेगा।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड चकराता मे ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, का सर्वे बाल विकास परियोजना अधिकारी चकराता के माध्यम से कराया गया था। शिविर का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 को कनासर वन विभाग मैदान में नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, 30 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल मैदान में नोडल अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तथा 3 नवंबर 2025 को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस त्यूनी में नोडल अधिकारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी देहरादून रहेंगे। सर्वे के अनुसार विकास खण्ड चकराता मे 212 ऐसे दिव्यांगजन की सूची प्राप्त हुई है जिनके दिव्यांग प्रमाण पत्र अभी तक बने नहीं है। खण्ड विकास अधिकारी चकराता को दिव्यांगजनों को एक स्थान पर शिविर मे लाने एवं वापस छौडने हेतु रोड मैप तैयार करते हुए रोड मैप के आधार पर सर्वे मे प्राप्त दिव्यांगजनों को एक स्थान पर टेक्सी वाहन की व्यवस्था करते हुये चिकित्सकीय विशेषज्ञों के द्वारा मौके पर ही जॉचोंपरान्त दिव्यांग प्रमाण पत्र, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से लाभवान्वित करने की औपचारिकतायें पूर्ण करने तथा एलिम्को द्वारा एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों का चिन्हिकरण करते हुये सहायक उपकरण उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत 87, लाखामण्डल क्षेत्रान्तर्गत 41 एवं चकराता क्षेत्रान्तर्गत 84 कुल 212 चिन्हित दिव्यांगजनों की सूची व पूर्ण विवरण संलग्न है। उक्त कार्य हेतु विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि दिव्यांगजनों को टेक्सी वाहन से एक साथ शिविर स्थल तक ससमय आवश्यक दस्तावेजों सहित चिकित्सकीय परीक्षण हेतु लायेगें तथा परीक्षण के उपरान्त सुरक्षित वापस ग्राम तक छौडने हेतु सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को वाहन का नोडल बनायेगें। प्रत्येक वाहन मे एक ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को आवश्यक रूप से नोडल बनाते हुये त्रुटिरहित व्यवस्था पूर्ण करायेगे तथा दिव्यांगजन को पूर्व से ही शिविर मे समस्त प्रपत्र जैसे आधार कार्ड की छायाप्रति, 04 फोटो, परिवार रजिस्ट्रर की नकल आदि साथ लाने हेतु अवगत करायेगें, ताकि आसानी से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जा सकें। खण्ड विकास अधिकारी चकराता सर्वे मे प्राप्त दिव्यांगजनों की सही पहचान हेतु ऑगनबाडी कार्यकर्ती/सहायका तथा स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ती से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त करेगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी निर्देशित किया है कि शिविर मे उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों के परीक्षण कराते हुये शतप्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर मे ही निर्गत किये जाये तथा शिविर के अन्त मे प्रतिदिन निर्गत हुये दिव्यांग प्रमाण पत्रों की सूची सॉय 5 बजे तक उपलब्ध करायेगें तथा प्रत्येक शिविर हेतु चिकित्सा विशेषज्ञ को नोडल नामित करेगें। प्रधानमंत्री दिव्यांशा केन्द्र देहरादून के द्वारा भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत सहायक उपकरण हेतु चिन्हिकरण कर मौके पर वितरण कराना सुनिश्चित करेगें। खण्ड विकास अधिकारी को शिविर एवं वाहन की व्यवस्था हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी शिविर मद से अग्रिम धनराशि उपलब्ध करायेगे तथा शिविर मे टेन्ट, बैठने की उचित व्यवस्था, निःशुल्क फोटोस्टेट मशीन, पात्रता के आधार पर दिव्यांग पेंशन, अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र एवं दिव्यांगजनों व उनके परिजनों को भोजन, जल—पान आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उक्त शिविरों का सफल संचालन कर समस्त दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करें तथा कृत कार्यवाही से अवगत करायें।”दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु 28 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top