Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई

नई दिल्ली, 5 जून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। रेखा आर्या ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया वह विश्व के इतिहास में एक नया उदाहरण बन गया।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जिस तरह सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को चुना गया वह भारत की बेटियों को गौरवान्वित करने वाला निर्णय था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैन्य भूमि उत्तराखंड में किस तरह आमजन ने खुशी जताई इसकी जानकारी भी रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री के साथ साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top