Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड

  • राज्य में सघन चेकिंग अभियान

  • ड्रोन व सीसीटीवी  से चुप्पे—चप्पे पर नजर

देहरादून। कश्मीर घाटी में चार धाम यात्रा शुरू होने से ऐन पूर्व हुए बड़े आतंकी हमले के मद्देनजर सूबे के पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे है। डीजीपी दीपम सेठ का कहना है कि हमारी मश्ंाा यह नही है कि यात्रियों को परेशान किया जाये। यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है इसलिए कुछ कड़े फैसले लिये गये है।
चार धाम यात्रा की 30 अप्रैल से शुरुआत होने जा रही है। लेकिन यात्रा शुरू होने के 1 सप्ताह पूर्व पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। राज्य के बाहर से आने वाले सभी वाहन और यात्रियों की चेकिंग के लिए अभी से सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है हर यात्री को मांगे जाने पर अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसके लिए क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।
सभी चारधाम यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और द्रोण से नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान 15 द्रोण 6000 पुलिसकर्मी तथा 17 कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी जो चप्पे—चप्पे पर नजर रखेगी। आईजी गढ़वाल के कार्यालय में एक सेंट्रलाइड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से सभी सूचनाओं का आदान—प्रदान संभव होगा।
डीजीपी दीपम सेठ का कहना है कि पुलिस तथा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व आईटीबीपी के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को परेशान करना नहीं उनको सुरक्षा प्रदान करना है जो हमारी जिम्मेवारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top