Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंडित नेहरू की पुण्य तिथि पर याद किए गए नेहरू

आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले महान दूरदृष्टी के नेता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू -सूर्यकांत धस्माना
देहरादून। देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी के बाद के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले एक दूरदर्शी राजनेता थे यह बात आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की ६१ वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि आज भारत में जो औद्योगिक , व्यापारिक , वैज्ञानिक व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में प्रगति हुई उसका रास्ता पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही शुरू किया था। श्री धस्माना ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तीन तीन पीढ़ियों ने एक साथ प्रतिभाग किया जो न केवाल देश में बल्कि दुनिया में एक उदाहरण है। श्री धस्माना ने कहा कि भारत के नव रत्न कंपनियों की स्थापना की शुरुआत भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की ।
श्री धस्माना ने कहा कि पंडित नेहरू बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वे प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , एक योग्य व कुशल प्रशासक व एक दार्शनिक थे जिनकी लेखनी विश्व को एक शानदार नजरिए से प्रस्तुत करती है। उनकी पुस्तकें लेटर्स फ्रॉम ए फादर टू हिज डाटर, ग्लिंपसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, ए ऑटोबायोग्राफी , डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसी विश्वप्रसिद्ध पुतले लिखी।
उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भुवन कापडी ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को विज्ञान तकनीक और तर्कशीलता का हथियार दिया। वे उदारवादी किंतु कुशल प्रशासक थे।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान,प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह,जिला उत्तरकाशी यमुनोत्री अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक महासचिव कमर सिद्दीकी, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री गुड्डू चौहान आदि ने कार्यक्रम में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top