Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

28 फरवरी को जेपी नड्डा उत्तराखंड आएंगे, पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए दिशा- निर्देश

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे। उनके दौरे से पहले दून पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने नड्डा के दौरे की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा, जिसमें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नड्डा का दूसरा कार्यक्रम शाम चार बजे हरिद्वार में होगा, जहां प्रदेश के लोस चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। बैठक में नड्डा चुनाव संचालन संबंधित कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव से संबंधित निर्देश देंगे। इसके बाद नड्डा दून पहुंचेंगे। दून में वह टिहरी लोकसभा क्षेत्र के करीब दो हजार संख्या वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। भट्ट ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को एक बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। महिला मोर्चा को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा को इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने से इन्कार करने पर चुटकी ली कि सभी देख रहे हैं, मोदी और धामी कामों से बेहद संतुष्ट हैं। जिस तरह का फीड बैक जनता के बीच से आ रहा, उसके बाद हमारा पांचों लोकसभा सीटों को पांच लाख से अधिक वोटों से जीतना तय है। लिहाजा दिग्गज कांग्रेस नेताओं का चुनाव में उतरने ने इन्कार करना समझदारी भरा निर्णय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top