Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा गठित आंगणन को नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹ 8.62 करोड के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹ 1.50 करोड, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण हेतु लागत ₹ 62.64 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 5.00 करोड तथा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन के निर्माण हेतु नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹17.48 करोड के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹ 3.13 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र रायपुर के विकासखण्ड रायपुर में कालंगा नहर (कि०मी० 4.00 से 5.900 कि०मी० के मध्य दुनाली के पास) खुली नहर पर कवरिंग कार्य हेतु प्रथम किश्त में ₹ 42.18 लाख, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अर्न्तगत्त राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग का 1.5 लेन में उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 34.44 करोड तथा जनपद एवं विकासखण्ड चम्पावत के ग्राम नीड से नैनी ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण नई ग्रामीण सड़क योजना के विस्तृत आगणन की धनराशि ₹ 6.58 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अतिथि गृह, उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली के विद्युत अनुरक्षण/मरम्मत सम्बन्धी कार्यों हेतु ₹ 2.73 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top