Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

दून के तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया

रात को भी झुलसा रही गर्म हवाएं

पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

देहरादून। मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा भी सात डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला। प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top