Breaking News
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिख आरोपियों को जमानत, अदालत ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत
नैनीझील से लगातार दूसरे दिन मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
उक्रांद नेता की टिप्पणी पर सिख समुदाय ने जताया कड़ा विरोध
हरिद्वार में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ में शामिल होंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
स्वर्गीय जसपाल राणा को नमन करने पहुंचे सतपाल महाराज, परिजनों को दी सांत्वना
महाकुंभ के स्वागत को तैयार देवभूमि, संतों और श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष प्रबंध: सतपाल महाराज
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत

नववर्ष के पहले दिन सचिवालय पहुंचे नोटों की अटैची लेकर बॉबी पंवार

सचिवालय में आम लोगों को एंट्री नहीं दी जातीः बाबी पंवार

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आज अचानक बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं के बाबी पंवार के नेतृत्व में धमकने से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बॉबी पंवार नोटों की गड्डी से भरी अटैची लेकर सचिवालय पहुंचे थे।
बॉबी पवार ने सचिवालय के गेट पर नोटों से भरी अटैची निकाली तो हर कोई हैरान रह गया। नए साल के पहले दिन ही इस तरह अचानक बॉबी पंवार और उनके साथियों के पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। दरअसल पिछले दिनों बॉबी पंवार पर सचिवालय में आकर एक सीनियर आईएएस अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद से ही सचिवालय में प्रवेश को लेकर सख्ती की जा रही थी।
खास बात यह है कि बॉबी पंवार अपने साथ नोटों से भरी एक अटैची और दो बैग लेकर आए थे। उनका आरोप था कि सचिवालय में केवल ऐसे लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है, जो सचिवालय में अधिकारियों के फायदे की बात करते हैं। बॉबी पंवार ने सचिवालय के गेट पर पहुंचकर विरोध करते हुए प्रवेश दिए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं सूचना मिलते ही तमाम सचिवालय के सुरक्षाकर्मी गेट पर पहुंच गए। इसके अलावा आसपास के पुलिस के जवान भी सचिवालय में बुलाए गए। हालांकि इसके बावजूद बेरोजगार संघ के युवाओं का विरोध जारी रहा। बॉबी पंवार का कहना था कि शाम 5 बजे तक इंतजार करेगेंं अगर उससे पहले प्रवेश नहीं मिला तो फिर सूटकेस लेकर अंदर जाने की अनुमति मांगी जाएगी। वहीं इस मामले में बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पास एंट्री जो यहंा लागू की गयी है उसकी लम्बी प्रक्रिया है। जो कि ग्रामीण अंचलों व पहाड़ो से आने वाले लोगों पर भारी पड़ती है। इस प्रक्रिया को सही और आसान बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top