Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

डीएम ने दी सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन, रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते में दो बार बैठेंगे

डीएम के इस निर्णय से लगभग 180 गांव के 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साहिया में प्रथम बार अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गयी।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिया में प्राथमबार अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से क्षेत्र में गर्भवती महिला एवं मरीजों को रही समस्या से अवगत कराया था, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम की इस पहल से करीब 180 गांवों की गर्भवती और मरीजों सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच मशीन भेज दी गई है। आगामी माह फरवरी के प्राथम सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन कार्य करने लगेगी, जिस हेतु उप जिला अस्पताल विकासनगर के रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में दो दिन सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे। क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा की मांग की जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया की स्थापना के 19 वर्ष बाद अस्पताल अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से गर्भवती और मरीजों को परेशानी हो रही थी। नवंबर माह में जिलाधिकारी ने कालसी ब्लॉक स्थित जनता दरबार में पहुंचे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के कारण हो रही समस्या के बारे में बताया। डीएम ने क्षेत्रवासियों की परेशानी को समझते हुए सीएमओ को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। फरवरी के पहले सप्ताह में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच के लिए विकासनगर नहीं आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top