Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम रोड शो में धामी पर खूब फूल बरसे

  •  सरकार बिना भेदभाव सबके लिए काम कर रही है

रुद्रपुर। इन दिनों सूबे की सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के 3 साल पूरा होने के उपलक्ष में प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

रोड शो में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का लोगों ने फूल बरसा कर उनका भव्य स्वागत किया। लोग ढोल दमाऊ की धुन पर नाचते गाते दिखे। रोड शो की शुरुआत गल्ला मंडी से हुई तथा समापन गांधी पार्क जाकर हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी जाति—धर्म व क्षेत्र के लिए काम कर रही है। उन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि उनकी सरकार युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बाल अधिकारों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। राज्य के प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि हो रही है तथा अब तक 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का काम इन 3 सालों में किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा नौकरियों में धांधली रोकने और जमीनों की लूट—खसोट रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं। इसके साथ ही अतिक्रमण कर कब्जाई गई जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का काम प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। धामी ने लोगों के अपार स्नेह और समर्थन को लेकर उनका धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top