Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत को देश को समर्पित करेंगे श्री भगत सिंह कोश्यारी

– खटीमा से होगा पोषण माह अभियान का शुभारंभ

– चित्र प्रदर्शनी, चेतना रथ और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, शुक्रवार को लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट करेंगे समापन

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार से खटीमा में पोषण माह अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल द्वारा आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल ने जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पोषण गीत तैयार किया है, जिसे श्री कोश्यारी थारू विकास भवन, खटीमा से देश को समर्पित करेंगे। यह गीत पोषण के महत्व को रेखांकित करेगा और जनसाधारण को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करेगा।

नगर पालिका चेयरमैन श्री रमेश जोशी और एसडीएम श्री तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से पोषण चेतना रथ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शोभा चारक ने बताया कि सिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्लोगन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया, जबकि आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट और भूपेंद्र सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों में रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीसी और क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top