Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी ने सपरिवार त्रिवेणी में श्रद्धा की डुबकी लगाई।

  • मां को भी स्नान कराया, बोले धन्य हो गया

  • योगी सरकार को प्रबंधन के लिए सराहा

प्रयागराज। इन दिनों महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है क्या आम और क्या खास सभी इस पावन पर्व पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने की लालसा लेकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सपरिवार त्रिवेणी में डुबकी लगाई। अब तक महाकुंभ में 44 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 40 दिन चलने वाले इस महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं तथा यह सिलसिला अभी भी अनवरत जारी है। प्रयागराज में उमड़ रही भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह नाव से अपनी मां, पत्नी और बेटे के साथ त्रिवेणी पहुंचे और श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी ने मां को भी गंगा स्नान कराया। सूर्य को आराध्य दिया तथा पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्नान के बाद कहा कि उनके लिए यह क्षण अमूल्य और अत्यंत ही भावुक करने वाला क्षण है जिन्हें शब्दों में अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्हें भी देश—विदेश से आने वाले करोड़ों लोगों की तरह इस महाकुंभ में डुबकी लगाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती उत्तराखंड से निकलती है। इन पवित्र नदियों के संगम स्थल पर स्नान कर वह आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धर्म का काम है इस धार्मिक महोत्सव का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने महाकुंभ की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की और कहां कि इतने विराट आयोजन की व्यवस्थाएं आसान बात नहीं है।
इस महाकुंभ में अब तक 44 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। शाही स्नान के दौरान कुछ अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों का दबाव कम करने के लिए कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया था, लेकिन शाही स्नान समाप्त होने के बाद एक बार फिर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। 144 साल में बने विशेष संयोग के कारण भी कल्पना से अधिक संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं। भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण एक बार फिर स्टेशनों और कुछ स्थान पर जाम की स्थिति बनती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार इस महाकुंभ में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के पार जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top