Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सेंट्रल पार्क का मसूरी विस में हुआ लोकार्पण, वेंडर जोन का हुआ शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी और विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रहे उपस्थित

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 06 दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा वार्ड संख्या 06 दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। इसके निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नलकूप, सीवर लाइन, पार्क, सड़के, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि कार्य इस वर्ष पूर्ण किए गए हैं। डॉ अग्रवाल ने सेंट्रल पार्क के शेष कार्य के लिए एमडीडीए को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। आज उत्तराखंड विकास और विश्वास के अभूतपूर्व माहौल में, जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है और इसे सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प“ की पूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों में सहयोगी बनें।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा रेडी, ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, जितेंद्र रावत, निशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त बीएस बुंदियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top