Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

बिग ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की मुलाकात, प्रदेश के कई समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

बिग ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की मुलाकात, प्रदेश के कई समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, श्री बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल भी भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने हेतु चर्चा की। वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण से पूर्व अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अलकनंदा, भागीरथी तथा सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय के साथ पुर्नसमीक्षा करने के लिए अनुरोध किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से Integrated Manufacturing Cluster खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया। साथ ही मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास एवं मंदिर मार्गों को 02 लेन करने के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top