Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

धामी सरकार की प्राथमिकता—मजबूत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड

धामी बोले—चुनौतियों के बावजूद सशक्त राज्य की नई पहचान गढ़ी

उत्तराखंड रजत जयंती पर पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड आयोजित

देहरादून। राज्य की रजत जयंती पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के इन 25 वर्षों की यात्रा में हमारे राज्य ने अनेक चुनौतियों और समस्याओं का सामना करते हुए आज देश के सशक्त राज्य के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जगह—जगह पर आयोजित समारोह के क्रम में आज राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही इस मौके पर उत्कृष्ट कार्याे के लिए कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में साहसिक खेलों का भी प्रदर्शन किया गया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही उत्तराखंड सरकार कैसे विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य का कैसा रोड मैप रहने वाला है इस पर भी अपना वक्तव्य दिया। सीएम धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश के उन सभी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस के जवानों कर्मचारी शिक्षकों और नागरिकों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पिछले 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में अपने—अपने स्तर पर राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर पुलिसिंग की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सकारात्मक प्रयास कर रही है।
इस मौेके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जिनमें साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए साइबर कोऑर्डिनेशन केंद्र की स्थापना की जाएगी, ड्रग्स फ्री देवभूमि हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का और विस्तार किया जाएगा, राजकीय विघालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन माता के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी, राज्य में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से कृषि एवं उघान की फसलों की सुरक्षा के लिए फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी, प्रदेश के पारंपरिक धौरे नाले आदि प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पुनर्जीवन के लिए विशेष संवर्धन योजना प्रारंभ की जाएगी, उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र—छात्राओं में कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे और सिविल सर्विसेज बैंकिंग मैनेजमेंट नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर ही केदार खंड मंदिर माला मिशन का विकास किया जाएगा, आदर्श चंपावत की भांति आदर्श रुद्रप्रयाग जनपद का विकास भी उसी तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा, पूर्णागिरि कुमाऊंनी के शारदा कॉरिडोर एवं आदि कैलाश तथा गढ़वाल के अंजनी सेन एवं बेला केदार क्षेत्र को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top