Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

विधानसभा अध्यक्ष ने किया “डिजिटल कार्व एंड हैंडीक्राफ्ट” फर्म का दौरा, स्वरोजगार की मिसाल बने सेहवाल रावत

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में स्थित ‘डिजिटल कार्व एंड हैंडीक्राफ्ट’ नामक काश्तकारी फर्म का दौरा किया। इस फर्म का संचालन युवा उद्यमी श्री सेहवाल रावत द्वारा किया जा रहा है, जो उत्तराखंड की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक जैसे सीएनसी और लेज़र कटिंग के माध्यम से सुंदर कलाकृतियों में ढालने का कार्य कर रहे हैं।

श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सेहवाल रावत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

सेहवाल रावत वर्ष 2017 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक छवि को देशभर में पहचान दिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की गई थी। आज वे स्वयं आत्मनिर्भर बनकर 20 अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेहवाल रावत जैसे युवा उद्यमियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने श्री रावत को उनके नवाचार, समर्पण एवं सांस्कृतिक संरक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तराखंड को ऐसे युवाओं पर गर्व है।

गौरतलब है कि सेहवाल रावत अमेरिका में नौकरी छोड़कर भारत लौटे और कोटद्वार में स्वरोजगार को अपनाते हुए न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी आजीविका के साधन सृजित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top