Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा

निर्वाचन आयोग ने तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के निर्देश

नेताओं के प्रचार के अंतिम चरण में तूफानी दौरे

देहरादून। राज्य में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारियंा लगभग पूरी कर ली गई है राज्य के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केद्रों के चिन्हीकरण से लेकर मतदान केद्रों पर पुलिस बलों की तैनाती से लेकर अन्य सभी तैयारियों को परखने के लिए आज निर्वाचन आयोग द्वारा एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें सुशील कुमार द्वारा सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा चलाये गये जांच अभियान के तहत अब तक 18 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब तथा 13 करोड़ के अन्य मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था निलेश भरणे का कहना है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव आचार संहिता का 100 फीसदी अनुपालन सुनिश्चित करें तथा मतदान केद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। खास तौर से अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केद्रों पर मतदान से पूर्व पुलिस बल की तैनाती की जाए।
उधर निकाय चुनाव के लिए अब चुनाव प्रचार अभियान भी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एक ओर नेताओं के तूफानी दौरों का क्रम जारी है वहीं दूसरी ओर भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी भी रूठे और बागियों को मनाने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आज जहां अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय शर्मा के समर्थन में एक जनसभा की, वहीं पिथौरागढ़ के लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। अजय टम्टा और अनिल बलूनी भी अल्मोड़ा, जोशीमठ में चुनाव प्रचार करते दिखे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कोटद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की तथा यशपाल आर्य भी हल्द्वानी में भाजपा पर हमला बोलते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top