Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

श्रीराम के रंग में जगमग होने को तैयार देवभूमि

उत्तराखंडवासी लाइव देख सकेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

सीएम धामी के आह्वान पर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे कई संगठन

सीएम धामी के आह्वान पर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे कई संगठन

देहरादून। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि वासियों में खास उत्साह है। समारोह की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे माहौल राममय होता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील पर प्रदेशवासियों और विभिन्न संगठनों ने इस शुभ घड़ी को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों और विहिप ने करीब 16 हजार गांवों और 105 शहरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। राज्य सरकार के साथ ही विभिन्न संगठन इस शुभ घड़ी को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। सरकार के स्तर से सभी जिलों में 14 से 22 जनवरी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी देहरादून में 10 जनवरी को “राम राग” संध्या की धूम के साथ इस उत्सव का श्रीगणेश हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव के साथ कलश यात्रा, आरती, राम कथा और घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाने की अपील कर चुके हैं। समारोह की तैयारियों के तहत अयोध्या में पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। सभी को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। उत्तराखंड से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम भक्तों की टोलियां भगवान श्रीराम में दर्शन को रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगी।

मकर संक्रांति पर दिखेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का रंग
उत्तराखंड में मकर संक्रांति का पर्व मकरैणी और उत्तरायणी के रूप में मनाया जाता है। गढ़वाल मंडल में मकर संक्रांति पर पौड़ी जिले के थलनदी, डाडामंडी आदि स्थानों पर गिन्दी कौथिग (गेंद मेला) का आयोजन होता है, जबकि कुमाऊं में यह पर्व उत्तरायणी, घुघुत्या त्योहार के रूप में मनाया जाता है। बागेश्वर में सरयूं नदी के तट पर विशाल उत्तरायणी मेला आयोजित होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस त्योहार में इस बार श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का रंग भी दिखाई देगा।

लाखों दीयों से जगमग होगी हरकी पैड़ी
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ बेला पर 22 जनवरी को धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। सीएम धामी के आह्वान पर संत समाज ने भी इस घड़ी पर खास तैयारियां की हैं। भगवान श्रीराम की कथा के साथ भजन संध्या भी आयोजित होगी। बाजारों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से रोशन किया जाएगा।

अयोध्या में इसी साल बनेगा उत्तराखंड सदन
मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों से रामनगरी अयोध्या में इसी वर्ष उत्तराखंड सदन बनकर तैयार हो जाएगा। राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए ₹24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। भूमि चयन का काम जल्द पूरा होने के साथ ही भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सुबह सुंदरकांड, शाम को दीपोत्सव
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मंदिरों में दोपहर दो बजे तक सुंदरकांड पाठ, कीर्तन-भजन के कार्यक्रम होंगे और प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर, घर और सार्वजनिक स्थल विशेष सजावट के साथ दीयों की रोशनी से जगमग होंगे।

21 को आएंगे लखबीर सिंह “लक्खा”
श्रीराम उत्सव के तहत रामनगर स्थित श्री हनुमान धाम में 20 से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय हनुमान महोत्सव मनाया जाएगा। 21 जनवरी को भजन सम्राट लखबीर सिंह “लक्खा” श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top