Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा ने बनाया नया कीर्तिमान
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, 5 दिन में दुनियाभर से कमाए 663 करोड़ रुपये
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
माँ मनसा देवी की कृपा से महकेगा जीवन, पावन मंगलवार पर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना 🙏
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश को दी विकास की सौगात, 36 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

भोपाल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top