Breaking News
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी दिवाली की सौगात, जारी की पीएम किसान की 24वीं किस्त
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, छह लोग थे सवार
बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, श्रद्धालु खुश, बढ़ी ठिठुरन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने धनतेरस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की उपासना का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरी सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वहीं, दीपावली को सुख, समृद्धि एवं संपन्नता का पर्व बताते हुए उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में खुशहाली, शांति और समृद्धि का संचार हो।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश के आर्थिक और सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देती है। वहीं, भैयादूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की महिलाओं को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए परिवार एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अपनाने के मंत्र को आत्मसात करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दी जा सकती है। इससे स्थानीय शिल्पकारों, कुटीर उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top