Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी दिवाली की सौगात, जारी की पीएम किसान की 24वीं किस्त
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, छह लोग थे सवार
बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, श्रद्धालु खुश, बढ़ी ठिठुरन
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी, मनमोहक नजारे देख खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 का समापन, धामी ने किया साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन
करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ

– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा

– मतदाताओं की सुविधा को रखें प्राथमिकता, सुनवाई के लिए दें प्रर्याप्त अवसर – सीईओ

– अधिकारी हर स्तर पर सप्ताह में दो बार करें राजनैतिक दलों से संवाद

– सीईओ कार्यालय के अधिकारी करेंगे जनपदों का भ्रमण, मतदाताओं से लेंगे फीडबैक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे नोटिस एवं सुनवाई फेज की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारी अगले तीन सप्ताह पूर्ण रुप से एसआईआर के तहत नोटिसों की सुनवाई के लिए चल रही प्रक्रिया पर फोकस करें। जपनदों में जिलाधिकारी/एडीएम / एसडीएम कार्यालयों में सिर्फ तभी बैठें जब उन्हें राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करनी हो, अन्यथा फील्ड विजिट का रोस्टर तैयार कर जनता के बीच रहें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई मतदाता नोटिस की सुनवाई के लिए किसी वजह से नहीं पंहुचता है तो उसे पर्याप्त समय के साथ दूसरी सुनवाई के लिए समय दें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को परेशानी का समाना न कराना पड़े।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि राजनैतिक दलों के साथ सप्ताह में दो बार बैठक कर फीडबैक प्राप्त करें। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अतरिक्त अन्य राजनैतिक दलों के भी सुझाव प्राप्त किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीईओ ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलेवार फील्ड विजिट कर फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ईआरओ को एईआरओ और बीएलओ से निरंतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर नोटिसों की संख्या 100 से अधिक है वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण सत्र भी क्लस्टर स्तर पर लगातार चलाते रहें।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी / ईआरओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top