Breaking News
सीएम धामी ने सुनीं थारू समाज की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता
IMC खुरपिया को लेकर धामी सरकार का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़

प्रदेश में 4 जुलाई से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, हर जिले और तहसील में विशेष शिविर

देहरादून। राज्य सरकार ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के तहत 04 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक प्रदेशभर में 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सेवा पखवाड़े के दौरान जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम समयबद्ध, प्रभावी और जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभियान के प्रथम चरण में जिन स्थानों पर बहुद्देशीय शिविर लगाए जा चुके हैं, वहां दोबारा शिविर आयोजित नहीं किए जाएंगे।

राज्य सरकार के अनुसार सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top