Breaking News
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अमर उजाला संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, राकेश बेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
नगरासू गुरुद्वारा विवाद शांत, बातचीत के बाद छत से उतरे निहंग; प्रशासन ने हालात सामान्य बताए
उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में सिटी बस का कहर, छह लोगों को रौंदा; कई गंभीर घायल
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी
प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में धमकी भरे संदेश का संबंध हरियाणा निवासी एक युवक से जुड़ा पाया गया है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर अथवा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरी पोस्ट प्रसारित की गई। इस पोस्ट के वायरल होने से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न होने की आशंका पैदा हो गई। साथ ही इसे कानून-व्यवस्था और लोक शांति के लिए संभावित खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में धमकी से संबंधित एक मोबाइल नंबर की पहचान की गई है, जो हरियाणा के अंबाला निवासी जसप्रीत सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता और इस दिशा में जांच जारी है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह कृत्य जनता में भय और आतंक का माहौल पैदा करने तथा पुलिस तंत्र को धमकाने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है। धमकी भरी सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर प्रसारित की गई थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर और स्थानीय पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, धमकी देने या सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें और ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्तियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top