Breaking News
9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT के जरिए जारी की जुलाई की पेंशन
धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: गोपालन, पर्यटन, श्रमिकों और हाईकोर्ट को मिली बड़ी सौगात
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए
मुख्य सचिव ने की कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, उत्तराखंड को ‘स्किल हब’ बनाने की तैयारी तेज
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट

देहरादून में सिटी बस का कहर, छह लोगों को रौंदा; कई गंभीर घायल

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार सिटी बस ने छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राह चलते ऑटो और ई-रिक्शा रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय नागरिकों ने भी मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य में सहयोग किया।

दुर्घटना के कारण लालपुल और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top