Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

उत्तराखंड में रेलवे विस्तार को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री से मिले रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार

देहरादून। शासकीय आवास पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही राज्य में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

आगामी कुंभ मेला एवं कांवड़ मेला के मद्देनजर हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। बैठक में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण तथा आवश्यक संसाधनों के विस्तार पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेलवे नेटवर्क का विस्तार विकास और पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा, वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने राज्य सरकार को रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top