Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

भीषण सड़क हादसा: ट्रक दुर्घटना में महिला और ड्राइवर की मौत

देहरादून। ऋषिकेश के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिर गया, जिससे चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आए कंक्रीट डिवाइडर पास की झोपड़ी पर गिर गए, जिससे वहां रह रही एक महिला की भी मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसा ऋषिकेश क्षेत्र में भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। दुर्घटना के दौरान सड़क किनारे लगे दो कंक्रीट डिवाइडर उखड़कर सड़क के बाईं ओर स्थित एक झोपड़ी पर जा गिरे। डिवाइडरों की चपेट में आने से झोपड़ी में रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। एसडीआरएफ कर्मियों ने डिवाइडरों के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान ट्रक चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) तथा कौशल्या (42) पत्नी सुरेश, निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top