Breaking News
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास की रणनीति पर किया मंथन
हरिद्वार में श्रीराम कथा का समापन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश
बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भूमि पूजन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल क्षेत्र में 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है और ये एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं बेहद उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने आगामी हरिद्वार कुंभ एवं अन्य पर्वतीय जनपदों के लिए भी CSR के माध्यम से अतिरिक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट एवं चालक की व्यवस्था भी बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं रुद्रप्रयाग जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। भविष्य में इनका उपयोग राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री राजकुमार पोरी, श्री विनोद कंडारी, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली सहित एचडीएफसी बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top