Breaking News
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता

सविन बंसल को सरदार पटेल का उत्तराधिकारी मान रहीं सामाजिक संस्थाएं

देहरादून। दून की 25 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी सविन बंसल की ईमानदारी, प्रशासनिक क्षमता, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें देशभक्त सरदार पटेल का उत्तराधिकारी बताया। साथ ही, उन्होंने बंसल को हटाने के प्रयासों का विरोध करते हुए उनके जनहित कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित मामलों में त्वरित कार्रवाई, जनता दरबार में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान तथा आपदा के दौरान दिन-रात राहत कार्यों में जुटे रहना बंसल की कार्यशैली को दर्शाता है। उनका मानना है कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए।

विभिन्न वक्ताओं ने बंसल को न्यायप्रिय, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की नई परंपरा स्थापित की है। उनके नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान में तेजी आई है और आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है।

सामाजिक संस्थाओं ने कहा कि बंसल जैसे अधिकारी जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु हैं। उन्होंने निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान किया है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारी को हटाना जनहित के खिलाफ होगा और इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top