Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

पराली से लदा पिकअप आग की चपेट में, जलकर राख

देहरादून। पराली लेकर जा रहे पिकअप वाहन में आग लग जाने से वाहन जलकर स्वाह हो गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आज यहां चौकी सहिया को सूचना प्राप्त हुई की जजरेट से 01 किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप वाहन, जिसमें पराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया।
घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि वाहन सवार व्यक्ति विकास नगर से पराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पुराली में आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top