Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

केन्द्र से मां मनसा देवी क्षेत्र के पुनर्निमाण कार्यो के लिए मिली मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्यों के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गयी है।
विदित हो कि वर्षा एवं भू—स्खलन के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 85 वीं बोर्ड बैठक द्वारा राजाजी नेशनल पार्क रिजर्व वन क्षेत्र में कार्यों हेतु अनुमति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायीं संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि मनसा देवी पैदल सड़क मार्ग का जो भी पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाना है उस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को आवागमन करने में कोइ भी असुविधा न हो तथा सभी श्रृद्धालुओं की मनसा देवी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी हरिद्वार की पहचान है इसलिए मां मनसा देवी क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top