Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर मिठाइयां बांटते नजर आए

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के सेट से एक नया अपडेट साझा किया और बताया कि ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो शेयर किया। वीडियो में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक-दूसरे को गले लगाते हुए और लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वरुण ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दिलजीत भाई की शूटिंग खत्म हो गई है, लड्डू भी बंट चुके हैं। दोस्ती का स्वाद ही कुछ और होता है! शुक्रिया भाई, हम आपको और आपकी टीम को मिस करेंगे। इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने भी अपने पोस्ट में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। बता दें कि फिल्म में सनी और दिलजीत की शूटिंग पूरी हुई है; बाकी कलाकारों की शूटिंग अभी बाकी है।
हाल ही में वरुण धवन ने पुणे का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था। इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी, जिसमें वह अपने को-एक्टर अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। वरुण धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, बॉर्डर 2- चाय और बिस्कुट, मेरा एनजीए वाला शूट खत्म हुआ और हमने बिस्कुट के साथ इसका जश्न मनाया। ये फिल्म भारतीय सेना के गुमनाम हीरो की कहानियों को दिखाने की कोशिश कर रही है। इसमें भावनाएं और सच्चाई को खास ध्यान में रखा गया है। फिल्म का मकसद भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करना है। शूटिंग अभी कई खास जगहों पर चल रही है और पूरी टीम एक ऐसी फिल्म बनाने में लगी है जो पुरानी बॉर्डर फिल्म की यादें ताजा करे, लेकिन आज की नई पीढ़ी के लिए एक दमदार और नई कहानी भी पेश करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top