Breaking News
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता

गौला नदी में डूबे दो बच्चे, शव बरामद

  • दोनों के परिवाराें में मचा कोहराम

नैनीताल। गौला नदी किनारे गये दो बच्चे लापता हो गये। जानकारी मिलने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उनकी खोजबीन शुरू की जिनके शव आज सुबह गौला नदी से बरामद हो गये है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्रांर्तगत हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल व कृष दानू (15)पुत्र दरबान सिंह दानू घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आस—पास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला। उसके बाद करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया। एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। बताया जा रहा है कि अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top