Breaking News
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी दिवाली की सौगात, जारी की पीएम किसान की 24वीं किस्त
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, छह लोग थे सवार

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

किरसाली चौक से शांति विहार तक जनता से मिले, समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिस्पॉन्स समय को कम से कम रखते हुए प्रभावित लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top