Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

टिहरी/पंतवाड़ी, 02 जून।प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज टिहरी जनपद के नैनबाग क्षेत्र अंतर्गत पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कथा का श्रवण भी किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भाग लिया।
कथा स्थल पर पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य महेश सेमवाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय आस्था के प्रतीक नाग देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंत्री जोशी का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार ग्रामीण विकास और आध्यात्मिक आयोजनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, निर्मला जोशी, ज्योति कोटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top