Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे भीनाऊ गांव, की देशवासियों से उत्तराखंड आने की अपील

नैनबाग/टिहरी, 02। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी और टिहरी जनपद भ्रमण के दौरान सोमवार को नैनबाग क्षेत्र के काफल गांव स्थित भीनाऊ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद किया और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।


कृषि मंत्री जोशी ने देशवासियों से अपील की कि वे विदेश जाने की बजाय उत्तराखंड आएं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांव अब पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग की चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में ऐसी शादियों के लिए कई रमणीय स्थल उपलब्ध हैं, जिन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने देश एवं विदेश वासियों से एक बार ज़रूर काफल गांव के विजिट करने का आव्हान भी किया। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेती, पर्यटन व स्वरोजगार के क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top