Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

विधवा मां के बेटे को स्कूल में दाखिला मिला

जिला प्रशासन ने दिलाया स्कूल में दखिला, किताब व ड्रेस भी नि:शुल्क

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा कृष्णा की स्कूल में दाखिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा उनके कानों के आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। जिसके क्रम कृष्णा को उनके घर के नजदीक श्री गुरूरामराय स्कूल में दाखिला मिल गया तथा उनके कान के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण दून मेडिकल कालेज तथा कोरोनेशन चिकित्सालय में किया गया है। अभी कृष्णा की एक ओर स्वास्थ्य जांच होनी है जिससे पता चल पाएगा की उनको आपरेशन की जरूरत है या वे दवाईयों से ही ठीक हो जाएंगे।
6 नम्बर पुलिया निवासी विधवा फरियादी मां शांति देवी अपने बच्चे कृष्णा को लेकर डीएम से मिली थी कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की मृत्यु 4 वर्ष पहले हो गई थी। कृष्णा की मां घराें में काम कर बच्चे का लालन—पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई कि उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो कान से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नहीं दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का ऑपरेशन बताया है जिसका बहुत
अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नहीं कर सकती हैं। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे।
डीएम के निर्देश पर कृष्णा को उनके नजदीकी श्री गुरूराम स्कूल में स्कूल में दाखिला मिल गया है तथा उनकी स्वास्थ्य जाचं चल रही हैै। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय करने को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top