Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

छह लोग गुलदार के लगातार हमले से घायल

अल्मोड़ा। ठंड का मौसम के दौरान गुलदार के हमले लगातार बढ़ने लगे है। बीते रोज स्याल्दे के बरंगल गांव में गुलदार ने लगातार छह लोगों पर हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए देघाट ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार के गुलदार का पहला हमला सुबह के समय हुआ, जब सड़क निर्माण कार्य कर रहे नेपाली मजदूरों पर गुलदार ने हमला बोल दिया। जिसके बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिसके कुछ ही देर के बाद गुलदार ने बरंगल गांव में तीन और लोगों पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए। एक ही दिन में लगातार हो रहे गुलदार के हमले से क्षेत्र में भय का माहौल हो गया। इस बीच सूचना मिली कि गुलदार ने एक किशोर को भी अपना शिकार बना लिया। किशोर को घायल होते देख ग्रामीण और अधिक डर हो गए और सभी लोग घरों में बंद हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग एक्शन मोड में नजर आया और रेंजर उमेश पाण्डे के नेतृत्व में 22 कर्मियों की टीम गांव पहुंची और गुलदार को तलाश करने लगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है जिसे जल्द लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top