Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

नए साल में सबसे ज्यादा बुकिंग देहरादून में

नई दिल्ली। ओयो रूम्स के फाउंडर और ग्रुप के सीईओ रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर हिल स्टेशन से जुड़ी एक खास जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि इस बार ओयो पर सबसे ज्यादा बुकिंग किस हिल स्टेशन के लिए हुई है। ओयो फाउंडर की तरफ से एक खास बात यह बताई गई कि आमतौर पर जो हिल स्टेशन कम पॉपुलर हैं, उनकी बुकिंग में इजाफा देखा गया है। नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों ने इन हिल स्टेशन को अपना पसंद बनाया है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर रितेश अग्रवाल ने बताया कि देहरादून और श्रीनगर सबसे ज्यादा बुक किए जाने वाले स्टेशन हैं, जिसमें श्रीनगर अब 365 दिन का डेस्टिनेशन बन गया है। मगर कुछ हिल स्टेशन जरूर छुपे रुस्तम निकले।

ओ यो के मुताबिक, कर्नाटक के कूर्ग में होटल रूम बुक करने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। नए साल के दौरान कूर्ग में 28 गुना ज्यादा बुकिंग रिकॉर्ड की गई हैं. दूसरे नंबर पर मसूरी है, जिसने 10 गुना बुकिंग दर्ज की है। इस तरह देखा जाए तो जिन दो हिल स्टेशन की बुकिंग में सबसे ज्यादा उछाल आया है, वो कूर्ग और मसूरी हैं।

रितेश ने एक अलग पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि शिरडी के लिए बुकिंग में 940 फीसदी की ग्रोथ हुई है। नए साल पर अजमेर की बुकिंग में 761 फीसदी इजाफा हुआ है। आध्यात्मिक स्थलों में 12,841 बुकिंग के साथ वाराणसी ने टॉप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top