Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

नवंबर महीने में भाजपा को मिलेगा अपना नया अध्यक्ष

कार्यक्रम पर लगी मुहर, अगस्त माह से शुरू होगी प्रक्रिया

देहरादून। प्रदेश भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान एक अगस्त से शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पहली से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। चुनाव की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।

16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। उन्हीं देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगा। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top