Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की लड़ाई और भी घातक हो चली है। अंतिम चार का टिकट पाने के लिए बुधवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। हैदराबाद और लखनऊ की कहानी इस सीजन लगभग एक जैसी ही रही है। दोनों टीमों ने छह-छह मैचों में जीत का स्वाद चखा है, तो 5 मैचों में हार गले आकर लगी है।

मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एसआरएच को लखनऊ के नवाबों को चारों खाने चित करना होगा। टीम ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ का हाल भी हैदराबाद जैसा ही है।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होगी। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहता है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस वजह से शॉट मेकिंग काफी आसान रहती है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 75 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 34 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नसीब हुई है। वहीं, 41 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी अगर आंकड़ों की माने तो इस मैदान पर चेज करना ज्यादा आसान रहता है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 162 का रहता है। भूलिए मत मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 277 रन लगाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ट्रेविस हेड को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, गेंदबाजी में मार्को जेनसन, पैट कमिंस और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top